Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

कटक में कर्फ्यू प्रतिबंधों में ढील, सामान्य हो रही स्थिति

कटक-भुवनेश्वर के पुलिस आयुक्त एस. देवदत्त सिंह ने जानकारी दी कि कटक में लागू कर्फ्यू प्रतिबंधों में राहत दी गई है। कर्फ्यू रविवार रात 10 बजे से प्रभावी हुआ था और यह तय समयानुसार मंगलवार की सुबह 10 बजे समाप्त हो गया। फिलहाल कर्फ्यू की अवधि बढ़ाने को लेकर कोई नई अधिसूचना जारी नहीं की गई है।

07 Oct 2025

कटक में कर्फ्यू प्रतिबंधों में ढील, सामान्य हो रही स्थिति

भुवनेश्वर। हाल ही में हुई हिंसा के बाद कटक में लगाए गए 36 घंटे के कर्फ्यू प्रतिबंधों में अब ढील दी गई है। प्रशासन ने कहा है कि शहर में स्थिति सामान्य हो रही है ।

कटक-भुवनेश्वर के पुलिस आयुक्त एस. देवदत्त सिंह ने जानकारी दी कि कटक में लागू कर्फ्यू प्रतिबंधों में राहत दी गई है। कर्फ्यू रविवार रात 10 बजे से प्रभावी हुआ था और यह तय समयानुसार मंगलवार की सुबह 10 बजे समाप्त हो गया। फिलहाल कर्फ्यू की अवधि बढ़ाने को लेकर कोई नई अधिसूचना जारी नहीं की गई है।

उल्लेखनीय है कि कटक में अशांति के बाद पहले 13 स्थानों पर कर्फ्यू लागू किया गया था। पुलिस आयुक्त ने नागरिकों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की है।

इससे पहले कटक में इंटरनेट सेवाओं के अस्थायी निलंबन को 24 घंटे के लिए बढ़ा दिया गया था। गृह विभाग ने यह निर्णय डिजिटल प्लेटफॉर्म के दुरुपयोग से अफवाह फैलाने या अशांति भड़काने की आशंका को देखते हुए लिया था।

इंटरनेट निलंबन आदेश 6 अक्टूबर शाम 7 बजे से 7 अक्टूबर शाम 7 बजे तक प्रभावी रहेगा, जो कटक नगर निगम, कटक विकास प्राधिकरण और 42 मौजा क्षेत्रों को कवर करता है।

प्रशासन ने नागरिकों से शांति बनाए रखने और सहयोग करने की अपील की है। साथ ही चेतावनी दी है कि भ्रामक सूचना फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि कटक में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान पथराव की घटना हुई थी। इसमें पुलिस अधिकारी सहित कई लोग घायल हो गए थे।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


कटक में कर्फ्यू प्रतिबंधों में ढील, सामान्य हो रही स्थिति
कटक-भुवनेश्वर के पुलिस आयुक्त एस. देवदत्त सिंह ने जानकारी दी कि कटक में लागू कर्फ्यू प्रतिबंधों में राहत दी गई है। कर्फ्यू रविवार रात 10 बजे से प्रभावी हुआ था औ





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News